पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिंना मुंडेर के कुएं में गिरने से बालक की मौत

बिंना मुंडेर के कुएं में गिरने से बालक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्तलाई में सोमवार की रात 8 बजे बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बर्तलाई में कथावाचक हरिओम दुबे द्वारा भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। जो उसकी गांव के रहने वाले हैं। इसी दौरान उनका 11 वर्षीय पुत्र अमित दुबे भी भागवत कथा सुनने आया था। कथा के बाद आयोजन स्थल के पास ही बिना मुंडेर के कुएं में अचानक गिर गया। कुएं में कम पानी था। घटना के बाद तत्काल ही बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नगर के जाने-माने साहित्यकार प्रो. श्याम सुंदर दुबे के नाती अमित की मौत की खबर सुनकर अस्पताल में भारी भीड़ लग गई। अमित ने इसी साल पांचवीं परीक्षा पास कर नवोदय विद्यालय की परीक्षा दी थी। जिसमें उसका चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा छटवीं में हुआ था।

खबरें और भी हैं...