पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पक्षियों की प्यास बुझाने टांगे सकोरे, रोज कर रहे दाना पानी का इंतजाम

पक्षियों की प्यास बुझाने टांगे सकोरे, रोज कर रहे दाना-पानी का इंतजाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहटा|वर्तमान में भीषण गर्मी के चलते वन्य जीव व पक्षियों को दाना-पानी के लिए बेहाल हैं। जंगलों में भी खाने-पीने के लिए कोई सामग्री नहीं बची है। जिससे मूक पक्षी यहां-वहां भटकते रहते हैं। ऐसे ही पक्षियों के लिए महिला बाल विकास परियोजना जबेरा द्वारा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास लगे पेड़ों पर जनसहयोग से पक्षियों के लिए सकोरे एवं दाने की व्यवस्था की जा रही है।

रविवार को ग्राम नोहटी के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता शांति लोधी द्वारा ब्लॉक अधिकारी सुलेखा सिंह एवं सुपरवाइजर दीपना वर्मा के निर्देशन में पक्षियों के लिए सकोरे लगाए गए साथ ही उनमें दाना एवं पानी की व्यवस्था की गई। जनसहयोग के रूप में ग्राम के गुलाब रैकवार, घनश्यामसिंह एवं बीएसडब्लू के तृतीय वर्ष के छात्रों ने आंगनबाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र में पेड़ों पर सकोरे टांगे। साथ ही पेड़ों के नीचे दाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान सभी से आग्रह किया गया है कि इस भीषण गर्मी में विभाग का यह अभियान सराहनीय है, जो मानवता के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। घनश्याम सिंह ने बताया कि प्रकृति में सभी के लिए जीने का अधिकार है, लेकिन वर्तमान में प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है, जिसके चलते जीव जंतुओं व पक्षियों को जंगलों में खाने पीने के लिए भी कोई सामग्री नहीं हैं। ऐसे में इंसानों का कर्तव्य है कि ऐसे पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें ताकि वह भी गर्मी में चैन से जी सके। इस अवसर अन्य सहायिकाएं व बच्चे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...