पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवहन बंद; मंडी में रखे हजारों बोरे सड़कों पर लगी ट्रैक्टरों की कतारें

परिवहन बंद; मंडी में रखे हजारों बोरे सड़कों पर लगी ट्रैक्टरों की कतारें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में संचालित 8 सेवा सहकारी समितियों के समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों से अनाज का परिवहन न होने से हालात बेकाबू हो गए हैं। किसानों को न तो पानी है और न ही धूप से बचने के लिए छांव का इंतजाम।

हजारों बोरे अनाज का परिवहन न होने से 8 सेवा सहकारी समितियों का करीब 50 हजार से अधिक क्विंटल चना गेहूं परिसर में फैला है। स्थिति यह है कि किसानों के लिए मंडी परिसर में प्रवेश करने भी जगह नहीं मिल पा रही है।

शुक्रवार को वाहनों की कतारें एक्सचेंज कार्यालय एवं काॅलेज तक देखी गई। जिससे मुख्य मार्ग पर दिन भर आवागमन प्रभावित रहा। रसीलपुर हिनोता के किसान रूपदयाल, विक्रम, राजेश पटेल ने बताया कि वह दो दिन से अपने अनाज के साथ कृषि उपज मंडी परिसर के बाहर डेरा डाले हुए हैं, क्योंकि अंदर जगह नहीं है।

मंडी परिसर में सेवा सहकारी समिति हिनोता, पिपरिया, रनेह, रसीलपुर, सोजना, रसोटा, कुंवरपुर, मुहरई, पड़री सहजपुर आदि केंद्रों का अभी तक खरीदी केंद्रों पर 50 फीसदी अनाज का परिवहन हो सका है जबकि करीब 60 हजार क्विंटल चना गेंहू खुले मैदान में अव्यवस्थित पड़ा हुआ है। जिससे किसानों को मंडी में अपना अनाज डंप करने के लिए भी जगह नसीब नही हो पा रही है। दूसरी मंडी में किसानों व अनाज की सुरक्षा के लिए 15 गार्ड हैं, लेकिन एक भी नहीं दिखा। यही वजह है कि यहां आसामाजिक तत्वों द्वारा अनाज चोरी करने की घटनाओं को बेखोफ अंजाम दिया जा रहा है।

हटा कृषि उपज मंडी में अनाज का परिवहन न होने से गेहूं के बोरोंं का कुछ इरह ढेर लग गया है जिससे मंडी में जगह नहीं बची है।

अनधिकृत कैंटीन से िकसानों को लग रही चपत

मंडी परिसर में शासकीय कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। जिसमें किसानों को 5 रूपए में भोजन देने का देने का प्रबंध भी किया गया। इसके बाद भी मंडी परिसर में अनाधिकृत रूप से केंटिनो का संचालन किया जा रहा है। जहां पर किसानों की जेबें ढीली की जा रही हैं। जिसको लेकर शासकीय केंटीन संचालक द्वारा हटा कृषि उपज मंडी सचिव के समक्ष शिकायत भी की गई है।

खबरें और भी हैं...