नोहटा | पक्षियों के लिए महिला बाल विकास परियोजना जबेरा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास लगे पेड़ों पर जनसहयोग से सकोरे एवं दाने की व्यवस्था की जा रही है। रविवार को नोहटी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता शांति लोधी द्वारा सकोरे लगाए गए। जनसहयोग में गुलाब रैकवार, घनश्यामसिंह एवं बीएसडब्लू के तृतीय वर्ष के छात्र शमिल हुए। घनश्याम सिंह ने बताया कि प्रकृति में सभी के लिए जीने का अधिकार है। ऐसे में इंसानों का कर्तव्य है कि ऐसे पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें ताकि वह भी गर्मी में चैन से जी सके।