पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रास्ता जाम कर रहे है सड़क पर आवारा मवेशी

रास्ता जाम कर रहे है सड़क पर आवारा मवेशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के हर सार्वजनिक स्थल पर दिन भर मवेशियों का डेरा लगा रहता है। बाजार जाना हो या मंदिर, कोचिंग जाना हो या सरकारी कार्यालय हर आम रास्ते में मवेशी जमा रहते हैं या लड़ते झगड़ते हुए नजर आते हैं। इन आवारा मवेशियों के कारण कई प्रकार की घटनाएं घटित हो रही हैं। मवेशियों के कारण कई बार वीआईपी एवं इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो जाती हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या के निराकरण की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड, बड़ा बाजार, मंदिर मस्जिद चौराहा, चंडी जी मंदिर के पास, राय चौराहा, पुरानी गल्ला मंडी में बड़ी संख्या में आवारा मवेशी आमजन काे परेशान कर रहे हैं। दुर्गा प्रसाद, कृपाल अठया ने बताया कि गांव से मजदूरी करने आए थे। साइकिल पर घर से लाई रोटी रखी थी, साइकिल रखकर खड़ा ही हुआ की एक सांड साइकिल से रोटी का थैला खींचकर भाग गया। कन्हैया लाल, अरविंद शुक्ला ने बताया कि बाजार से सब्जी का थैला लेकर भागना आम बात हो गई है।

अधिवक्ता पर सांड ने किया हमला: कुछ दिन पूर्व एक अधिवक्ता पर सांड ने हमला किया तो उन्होंने नगर पालिका के विरुद्ध एसडीएम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया। नगर के मिष्ठान विक्रेता भैयालाल गफलू नेमा पर बैल ने हमला किया तो उनके उपचार में लाखों रुपए व्यय हुए। प्रमोद सिंघई, आदित्य जैन, प्रभांशु ने बताया कि मंदिर जाते समय इन आवारा मवेशियों द्वारा हमला किया जाता है। प्रशासन को कई बार इस संबंध में सूचित किया लेकिन इसके बावजूद भी इन आवारा मवेशियों को नगर से बाहर करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जल्द ही की जाएगी कार्रवाई

इस संबंध में परिषद से चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी।- प्रियंका झारिया, सीएमओ

आमजनों को घायल कर रहे आवारा मवेशी, वाहनों, दुकानों को पहुंचा रहे नुकसान

हटा। नगर के बस स्टैंड के पास दिन भर आवारा मवेशी भटकते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...