पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यटन स्थल बन सकता है भदभदा जलप्रपात

पर्यटन स्थल बन सकता है भदभदा जलप्रपात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनार नदी के हारट के पास बने भदभदा जलप्रताप का नजारा इस समय देखते ही बनता है। नदी की चट्‌टानों के बीच से निकलता दूधिया पानी जब नीचे गिरता है तो यहां स्थान भेड़ाघाट जैसा दिखाई देता है। बीते एक पखवाड़े से पंचमनगर डेम का पानी छोड़े जाने के बाद यहां पर रोजाना 500 से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। जहां दिन पानी में घंटों मस्ती करते हैं।

यहां आए देवेंद्र, विजय, राकेश बताया कि यह स्थान बहुत ही सुरम्य है। अभी तक सभी लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन इस बार गर्मी में पहली बार पानी छोड़े जाने के बाद भदभदा का नजारा देखने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन द्वारा यहां पर कुछ सुविधाएं बढ़ा दी जाएं तो निश्चित ही यह एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। यहां आने वाले लोगों के लिए छावं एवं बैठने के लिए कुर्सियां डल जाएं तो यहां आने वाले लोगों को काफी राहत मिल जाएगी।

उन्होंने कहा शुक्रवार को डेम का पानी बंद कर दिया जाएगा, जिससे एक-दो दिन बाद यह जलप्रताप पहले जैसा हो जाएगा, लेकिन प्रशासन यदि माह में दो से तीन बार पानी छोड़ दे तो हटा सहित आसपास के गांव के लोगों एवं मवेशियों के लिए गर्मी भर पानी मुहैया होता रहेगा।

खबरें और भी हैं...