पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इलीगाड़ा के पास वाहन के धक्के से पूर्व सैनिक जख्मी

इलीगाड़ा के पास वाहन के धक्के से पूर्व सैनिक जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल रिटायर्ड पूर्व जवान का इलाज करते सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी

भास्कर न्यूज |चाईबासा

हाटगम्हरिया स्थित इलीगाड़ा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार सेवानिवृत्त सेना का जवान बिचाबुरू निवासी 60 वर्षीय प्रेम सिंह सुरीन गंभीर रूप से घायल हाे गए।

घटना की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना की गश्ती टीम घटना स्थल पर पहुंची और एसआई बैजनाथ प्रजापति व अन्य जवानों के सहयोग से घायल प्रेम सिंह को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर व माथे के पास गंभीर चोट लगी है। घटना के संबंध में बताया गया कि प्रेम सिंह चाईबासा मंगला हाट से बाइक पर गांव लोट रहे थे। इसी क्रम में इलीगाड़ा रेलवे फाटक के पास किसी अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया अौर फरार हो गया। माथे पर गंभीर चोट लगने के कारण वह घटना के बारे मेें ठीक से नहीं बता पा रहा हैं। इस घटना में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

खबरें और भी हैं...