अवैध पत्थर खनन करने के आरोपी को बेल नहीं
चाईबासा| झींकपानी थाना के बड़ा लिसियन गांव में सुरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर खनन करने के मामले में आरोपी कोलंबस हांसदा की अग्रिम जमानत न्यायालय से खारिज कर दी गई है । 15 दिसंबर 2016 को वन विभाग के जोड़ापोखर रेंज के वन कर्मियों ने द्वारा छापामारी कर संरक्षित वन क्षेत्र से मजदूरों को अवैध रूप से पत्थर खनन करते हुए पाया था । घटनास्थल से पत्थर लदे एक ट्रक को जपत किया गया था ।
पौधा संरक्षण केंद्र के गोदाम से मशीन चोरी
चाईबासा| हाटगम्हरिया स्थित पौधा संरक्षण केंद्र के गोदाम से चोरों द्वारा सामानों की चोरी करने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है। इस संबंध में पौधा संरक्षण केंद्र के कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी सतनारायण शाह दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि केंद्र के गोदाम से पावर स्प्रेयर मशीन पावर स्प्रेयर बड़ा मशीन फुट पंप रिंगटोन स्टूल टेबल कुर्सी तराजू मापक ग्लास आदि अनेक सामान चुरा लिया गए।