स्कूटी ने शिलापट्ट में मारी टक्कर, युवक घायल
हाटगम्हरिया| हाटगम्हरिया के बारूसाई से मागे पर्व मना कर लौट रहा स्कूटी सवार युवक सालुका सिंकु ने सरडिया सेे रूईया जाने वाली सड़क के चौक के पास लगे शिलापट्ट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सालुका को हाथ, पैर, छाती व सर में गंभीर चोट लगी है। सुबह आते-जाते लोगों की नजर सालुका पर पड़ी और स्थानीय थाना को सूचना दी गयी। सूचना पाते के साथ ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायल सालुका को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना लगभग संध्या के चार बजे आप-पास की है। बताया जा रहा है कि सालुका सिंकु मागे पर्व सिदरीगौरी से लौट रहा था। वह दोस्तों के साथ पर्व मानाने गया था, लेकिन वह पर्व मना कर अकेले वापस लौट रहा था। गाड़ी को देखकर ऐसे लगता है कि स्कूटी काफी तेज रफ्तार से चला रही थी। इस कारण अनियंत्रित हो कर टक्कर मार दी।