पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीपीएस स्कूल में छात्रों का काउंसलिंग कार्यक्रम

डीपीएस स्कूल में छात्रों का काउंसलिंग कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| डीपीएस स्कूल के जेपी ऑडोटोरियम सभागार में आयोजित छात्रों के काउंसलिंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरका जैन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ रजी ने कहा कि शिक्षा के लिए झारखंड में अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए छात्रों को पलायन करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले चाईबासा समेत झारखंड के बच्चे अच्छी पढ़ाई के लिए बाहर जाते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना से यहां के बच्चे यहीं रहकर पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। कुछ अलग कोर्स को आरका जैन विश्वविद्यालय जो हाटगम्हरिया में स्थित है वह दिशा देने में लगा हुआ है। आरका जैन विश्वविद्यालय का उद्घाटन मोमेंटम झारखंड के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य अतिथियों ने किया था। यह तब से अब तक तीन कोर्स से शुरू कर आज 32 सफल कोर्स विश्वविद्यालय चला रहा है। मौके पर उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रूंगटा, हिमांशु कुमार, प्रो. दीपेन्द्र प्रसाद साव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...