पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर... महिला मित्रों को जैविक खेती करना बताया

शिविर... महिला मित्रों को जैविक खेती करना बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहेला| राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत सिमगा द्वारा स्थानीय आजीविका मिशन भवन में 18 से 25 मई तक ब्लॉक के आजीविका कृषि मित्रों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसके चौथे दिन कृषि विभाग के एडीओ द्वय डीडी डाहरे एवं एमएल ध्रुव, आरएईओ केएन भारद्वाज तथा क्षेत्रीय समन्वयक जितेंद्र मंडावी ने महिला कृषि मित्रों को जैविक कृषि, बीज चयन एवं पुष्ट बीज तैयार करने की विधि, पीएसबी कल्चर उपयोग, नाडेप तथा वर्मी टांका निर्माण के साथ हरी खाद के लिए सन, ढांचा व तिल का बीज बोने के बाद उनके पौधों सहित बियासी अथवा मताई करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में ब्लॉक के सुहेला, कोलिहा, बनसांकरा तथा हतबंध कलस्टर के 50 गांवों से लेखाबाई सेन, ममता साहू, सुलोचना निषाद, बेला साहू, विमला बंजारे, गौरी जोगी, सुलेखा, रामेश्वरी बंजारे सहित 50 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...