नगर पंचायत में छायाचित्र की पूजा कर अंबेडकर के कार्यों को याद किया
हथबंध| ग्राम पंचायत में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र की पूजा कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी जीवनी, संविधान के निर्माण तथा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में सरपंच सरिता जांगड़े, उपसरपंच संतोष दिवान, सरपंच प्रतिनिधि रामसुधार जांगड़े, नरेंद्र शुक्ला, दिलीप यादव, दिनेश यादव, संतोष यादव तथा महिलाएं उपस्थित थीं। जयंती समारोह में विधायक जनक राम वर्मा ने शामिल होकर डॉ. अंबेडकर के संविधान के साथ राष्ट्र के निर्माण में विशेष योगदान का उल्लेख किया।