कार्यक्रम... 72 महिलाओं को वात्सल्य नारी गौरव सम्मान
हथबंध| मथुरा में आयोजित वात्सल्य नारी गौरव सम्मान कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ की सह राज्य प्रभारी गंगा अग्रवाल के मार्गदर्शन में गांवों में समाज सेवा के लिए काम करने वाली प्रदेश से 72 महिलाएं सम्मानित हुईं। मुख्य अतिथि गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, अर्चना चिटनीस, लक्ष्मीकांत चावला, पुष्पा बैस, पदमक्षी जनक, सांसद हेमामालिनी एवं अभिनेत्री करिश्मा शामिल थीं। सम्मानित होने वाली महिलाओं में बलौदाबाजार महिला पतंजलि की जिला प्रभारी अतिथि मीना साहू, सेमराडीह की राजेश्वरी बघेल, हतबंध से अखिलेश्वरी शुक्ला, भारत स्वाभिमान न्यास एवं इनके साथ तारा वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, गायत्री वर्मा, ऐश्वर्या बघेल, बिटकुली से देवकुमारी वर्मा, पतंजलि महिला योग समिति के बहने शामिल हैं। सम्मान के साथ बहनों ने मथुरा दर्शन का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव से सीमा तक स्त्री सबलीकरण करना रहा।