पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाई भाभी ने मात्र 500 रुपए की खातिर कर दी छोटे भाई की हत्या

भाई-भाभी ने मात्र 500 रुपए की खातिर कर दी छोटे भाई की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मात्र 500 रुपए की खातिर बड़े भाई व भाभी ने मिलकर छोटे भाई की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हेसाग मस्जिद गली की है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक, चीख सुनकर उन लोगों की नींद खुली तो देखा कि रियाज शाह उर्फ मोनू को उसके बड़े भाई मिराज शाह व उसकी प|ी रोजी खातून डंडे से बुरी तरह पीट रहे थे। एक चश्मदीद ने बताया कि उसने खुद रोजी को बड़े पत्थर से मिराज के सिर पर मारते देखा। रियाज जब गंभीर रूप से घायल हो गया, तो दोनों ने मिलकर उसे जानवरों की तरह घसीटते हुए घर से 500 कदम दूर ले गए। इसके बाद वह मूर्छित होकर आंगन में पड़ा रहा।

दूसरी ओर, बड़ा भाई अपने ऑटो की रिपेयरिंग करता रहा। बस्तीवालों के अनुसार, रियाज का चार हजार रुपया उसके बड़े भाई मिराज के पास था। मोनू को सोमवार को बारात जानी थी। इसके लिए वह मिराज से 500 रुपए मांग रहा था, पर वह पैसे देने से इनकार कर दिया और बारात चला गया। गुस्से में मोनू ने मिराज के मिनीडोर ऑटो की सीट व हुड फाड़कर सो गया। सुबह करीब तीन बजे मिराज लौटा तो ऑटो की हालत देखकर मोनू को बुलाया। इसके बाद प|ी के साथ मिलकर उसे मैदान में दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा। दोनों ने मोनू के सिर को जमीन पर पटक कर पत्थर से कूचकर बुरी तरह घायल कर दिया। बस्तीवाले आ गए तो मिराज उसे अपने दो मंजिला घर की छत पर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। इससे मोनू की स्थिति नाजुक हो गई। बाद में लोगों के दबाव में मिराज उसे लेकर पहले सिंह मोड़ स्थित समर अस्पताल गया, वहां स्थिति की गंभीरता को देखकर डॉक्टरों ने उसे रिम्स भेज दिया। रिम्स आने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मिराज की तलाश कर रही है। घटना की सूचना पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अनूप कर्मकार व हटिया डीएसपी विकास कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे, मामले की छानबीन की। पुलिस हत्या में शामिल रोजी खातून को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

नशे में गाली दी तो दोस्तों ने पीटा, तबीयत बिगड़ी, मौत

क्राइम रिपोर्टर | रांची

अशोक नगर-डी 501 के सामने रहने वाले नाबालिग रवींद्र उरांव की मंगलवार अहले सुबह तीन बजे मौत हो गई। उसकी बहन के बयान पर उसके दो नाबालिग दोस्तों पर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी के अनुसार, 14 अप्रैल को रवींद्र शराब के नशे में अपने दो दोस्तों को गाली दे रहा था। समझाने पर वह नहीं माना, तो दोनों ने उसे चार-पांच थप्पड़ जड़ घर पहुंचा दिया। अगले दिन रवींद्र की तबीयत बिगड़ गई। उसके दोनों नाबालिग दोस्तों को बुलाकर उसे आजाद मेडिकल भेजा गया, जहां उनलोगों ने दवा दिलाई। मंगलवार अहले सुबह रवींद्र बड़बड़ाने लगा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। रविंद्र की बहन ने इसकी सूचना अरगोड़ा पुलिस को दी। थाना प्रभारी रतिभान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...