पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहानाबाद में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चलती ट्रेन से युवक को फेंका

जहानाबाद में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चलती ट्रेन से युवक को फेंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेल पुलिस और जीआरपी से बेपरवाह अपराधियों ने सोमवार की रात पटना-गया रेलखंड के सेवनन हॉल्ट के समीप एक बीस वर्षीय युवक को मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंक दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बंटी पांडेय शकूराबाद थाना क्षेत्र के सैदीचक गांव का निवासी था। वह सोमवार की रात पटना-हटिया एक्सप्रेस से अपने मामा पारस तिवारी और मामी मीना देवी के साथ पटना से गया के पहाड़पुर जा रहा था। घटना के बारे में मृतक के मामा ने बताया कि बंटी के मोबाइल पर एक कॉल आया तो वह उठ कर गेट के पास बात करने गया। इसी बीच बात करने के क्रम में ही दो तीन युवक उससे मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। जब उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें भी अपराधियों ने पिटाई कर दी। इसी बीच वे बंटी से उलझ गए। बंटी के विरोध करने पर पहले उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया और फिर चलती ट्रेन से उसे नीचे फेंक दिया। उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिए जाने पर यात्रियों ने काफी हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन तब तक ट्रेन कड़ौना हॉल्ट पहुंच चुकी थी। कड़ौना में वे अपनी प|ी के साथ ट्रेन से नीचे उतर कर पुन: सेवनन हॉल्ट की तरफ वापस रेलवे लाइन पकड़ कर आगे बढ़ते गए। आखिरकार घुप अंधेरे में रेलवे लाइन के किनारे बंटी का शव पड़ा मिला।

गया से पटना लौट रहे पुपरी अनुमंडल के एसीजेएम को ट्रेन से खींचकर जान मारने की कोशिश, यात्रियों ने बचाया

जहानाबाद |
सोमवार की रात गया से ट्रेन पकड़ कर पटना लौट रहे सीतामढ़ी जिले के पुपरी अनुमंडल में पदस्थापित एसीजेएम प्रशांत कुमार झा को अपराधियों ने ट्रेन से खींचकर जान मारने की कोशिश की। वे मधुबनी जिले के अरेर थाना के नरही गांव के मूल निवासी हैं। हालांकि यात्रियों के विरोध की वजह से अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए और उक्त न्यायिक पदाधिकारी को ट्रेन से नीचे खींचने से किसी तरह बचा लिया गया।

खबरें और भी हैं...