पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साईं बाबा को चढ़ाए श्रद्धा के गुलाब

साईं बाबा को चढ़ाए श्रद्धा के गुलाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुंदाग स्थित साईं मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा और आरती के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह 5 बजे साईं बाबा की काकड़ आरती की गई। इसके बाद 6 बजे बाबा को दूध, दही, मधु, शक्कर, गुलाब जल, घी, गंगाजल से शाही मंगल स्नान कराया गया। स्नान के समय विष्णु सहस्त्रनाम से वातावरण भक्तिमय हो गया। तत्पश्चात बाबा को नया वस्त्र पहनाया गया तथा गुलाब के फूलों से श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा की पूजा अर्चना की गई। मंदिर के स्थापना दिवस पर हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंच कर साईं बाबा को श्रद्धा स्वरूप गुलाब समर्पित किए। भक्तों के अनुसार, बाबा को गुलाब सबसे ज्यादा प्रिय है। कार्यक्रम में साईं सचरित्र का पाठ भक्तों द्वारा किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।

इससे पहले दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती तथा महाभोग का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पटना के अम्मू एंड पार्टी द्वारा भक्ति संगीत से उपस्थित भक्तों को खूब झुमाया। शाम 4 बजे बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई, जो मंदिर से चलकर चावड़ी में गई और वापस आकर द्वारिका माई में हवन पूजन के साथ संपन्न हुई। शाम 6:30 बजे आरती हुई और भोग बाबा को हलवे का लगाया गया। बाबा के भंडारे का कार्यक्रम दिन भर चलता रहा।

पुंदाग स्थित साईं मंदिर में आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, भजन भी गाए।

श्रद्धा और सबूरी का प्रतीक पुंदाग का साईं मंदिर

9:30 बजे बाबा की सेज आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर के संस्थापक रंजन पांडेय द्वारा सभी पूजन कार्य संपन्न कराए गए। 2010 में स्थापित पुंदाग का साईं मंदिर आज भव्य रूप ले चुका है। साथ ही लाखों लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। इसके विशाल परिसर में शिरडी साईं मंदिर की तर्ज पर द्वारिका माई, चावड़ी, दत्तात्रेय मंदिर, अग्निकुंड, मन्नत के दीप का निर्माण किया गया है। शिरडी मंदिर की तर्ज पर यहां भी प्रतिदिन भोग लगता है और आरती होती है।

खबरें और भी हैं...