पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतरंजी बाजार में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

सतरंजी बाजार में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटिया|तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सतरंजी बाजार से पुलिस ने रविवार को 24 साल के अमित महतो भुइया का शव बरामद किया। मृतक के मुंह से खून निकलने का निशान था। इस संंबंध में मृतक के पिता सुरेश महतो भुइया ने तुपुदाना ओप में आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि वे लोग मूल रूप से थाना सिमरिया जिला चतरा के रहने वाले हैं। वर्तमान में सपरिवार सतरंजी में कारमेला भुइयां के मकान में किराए में रहते हंै। अमित को अंतिम बार शनिवार रात नौ बजे देखा गया था। वह शराब का आदी था, इसलिए कई बार रात में घर वापस नहीं आता था। वह बाजार में स्टैंड की पैसे वसूली का काम करता था। सुबह जब उसका शव मिला तो घरवालों ने किसी के साथ झगड़े में उसकी हत्या की आशंका जताई।

खबरें और भी हैं...