पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पासिंग द बॉल में संगीता और सोलो डांस में सुहानी बनी विनर

पासिंग द बॉल में संगीता और सोलो डांस में सुहानी बनी विनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटिया के लटमा रोड स्थित सौम्या अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए रविवार की शाम मस्ती भरी रही। उन्हें नगर निगम चुनाव की पूर्व संध्या पर कार्निवल में शामिल होने का मौका मिला। दैनिक भास्कर और प्रेमसंस मोटर्स के संडे कार्निवल में अपार्टमेंट के सदस्यों तथा बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फ्रीजी डांस प्रतियोगिता में समृद्धि को फर्स्ट, कान्हा को सेकेंड और अानिया को थर्ड प्राइज मिला। इस गेम में हार्दिक, हर्ष, तनिष्का, आरवी, हंसिका, आस्था ने भी प्रदर्शन किया।

वहीं महिलाओं के लिए पासिंग द बॉल प्रतियोगिता हुई, जिसमें संगीता को पहला तथा मंजू को दूसरा पुरस्कार मिला। इस गेम में सांत्वना, कविता, परमावती, रितिका व पुष्पा ने भी भाग लिया। लड़कियों के लिए भी पासिंग द बॉल का आयोजन किया गया। इसमें समृद्धि प्रथम तथा सुहानी द्वितीय स्थान पर रहीं। इस गेम में तनिष्का, आनिया, पुष्पांजलि, भावना, अनुज्ञा ने भी भाग लिया।

इवेंट्स में भाग लेने वाले विजेता बच्चे, महिलाएं व अन्य प्रतिभागी पुरस्कार के साथ।

बॉल बैलेंसिंग में अमित फर्स्ट

पुरुषों के बाल बैलेंसिंग में अमित कुमार को प्रथम तथा सुभाष गुप्ता को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों की सोलो डांस प्रतियोगिता में सभी ने जमकर मस्ती की। अानिया के प्रदर्शन की सभी ने तारीफ की। सोलो डांस में सुहानी को प्रथम, पुष्पांजलि को द्वितीय तथा आरवी को तृतीय पुरस्कार मिला। इस गेम में कान्हा, आनिया, अनुज्ञा, भावना, हार्दिक व समृद्धि ने भी भाग लिया। लड़कियों के लिए हुए स्किपिंग में अनुज्ञा को प्रथम तथा कविता को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। सांत्वना पुरस्कार पुष्कर के नाम रहा। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं...