डिप्टी मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय ने शुक्रवार
डिप्टी मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय ने शुक्रवार को हटिया के विभिन्न क्षेत्रों, सिविल कोर्ट सहित पूरे शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि पांच सालों में आम जनता की जरूरतें पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बार भी लोगों का आशीर्वाद मिला तो शहर को नई दिशा देंगे। होल्डिंग टैक्स कम करेंगे। बने हुए घर जैसे हैं, उन्हें उसी रूप में नियमित कराएंगे। हर घर में पाइपलाइन से 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वाहन पार्किंग के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग जोन बनाए जाएंगे।