हजारीबाग के युवा रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में पहचान बन रहे हैं। अन्नदा कॉलेज हजारीबाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने अंग्रेजी रचनात्मक लेखन में मात्र 22 वर्ष की आयु में अलग पहचान कायम किया है। अंकुर की दो पुस्तकें हेल्पलेस सोल और स्टेलर कांसपेरेंसी अमेजन और फ्लिपकार्ड पर बिक रही हैं। स्टेलर कांसपेरेंसी मार्च 2018 में रिलीज हुआ है। ब्लू रोज पब्लिकेशन से प्रकाशित पुस्तक स्टेलर कांसपेरेंसी एक लड़की की इंसानियत और उसके संघर्ष पर आधारित उपन्यास है।
भारत सहित मलेशिया और सिंगापुर में दोनों पुस्तकें बिक रही हैं। इससे पहले अंकुर की पहली पुस्तक का प्रकाशन हुआ था। नोशन प्रेस से महिला सशक्तिकरण पर लिखी अंकुर की पुस्तक हेल्पलेस सोल को ऑनलाइन सेलर कंपनी ने बेस्ट सेलर बुक ऑफ द ईयर 2018 घोषित किया है। इसका प्रकाशन 2017 में हुआ था। अंकुर अन्नदा कॉलेज में अंग्रेजी से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। इन्होंने प्लस टू की शिक्षा मुनअम पब्लिक स्कूल महाराजगंज से प्राप्त किया था।
मूलत: विक्रमगंज सासाराम निवासी अंकुर पढ़ाई के लिए हजारीबाग आए थे। अब हजारीबाग वासी हो गए हैं। रोजबर्ड रेसिडेंसियल स्कूल में दशवीं पास किया था। अंकुर बताते हैं कि लेखन की शुरूआत डायरी से हुई।
स्कूल के दिनों से डायरी लेखन की आदत थी। जो देखता था, अनुभव करता था, उसे अपनी डायरी में लिख डालता था। शुरूआत में डायरी किसी को नहीं दिखाता था। डायरी के बाद पुस्तक लिखा। पहले तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ अंकुर पुस्तक भी लिख सकता है। पुस्तक को प्रकाशित कराने का अनुभव साझा करते हुए अंकुर बताते हैं कि नए लेखक को अपनी किताब प्रकाशित करवाना चुनौती से कम नहीं है। लेखनी पहले प्रकाशक को पसंद आनी चाहिए, पाठकों के पास पुस्तक बाद में जाती है। अंकुर कुमार बताते हैं कि एक सफल लेखक के साथ प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने की तैयारी प्रारंभ कर दिया है।
अंकुर कुमार।
हजारीबाग के लेखक की दो पुस्तकें हेल्पलेस सोल और स्टेलर कांसपेरेंसी अमेजन और फ्लिपकार्ड पर भी है उपलब्ध
पुस्तक हेल्पसेल सोल।