पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाना के खाते से नाती ने निकाले 11 लाख, दोस्त के साथ हुआ गिरफ्तार

नाना के खाते से नाती ने निकाले 11 लाख, दोस्त के साथ हुआ गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हजारीबाग

पदमा के सरैया निवासी पवन रविदास (21) ने अपने नाना ईचाक के कुरहा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक छोटू रविदास के खाते से 10,96,346 रुपए की निकासी कर ली। यह निकासी अपने दोस्त ईचाक के बसरिया निवासी सोनू सोनी (20) के साथ मिलकर 17 मार्च से 17 अप्रैल के बीच की। पवन डोरंडा कॉलेज में बीएससी का छात्र है। जबकि सोनू हजारीबाग शिवपुरी में शृंगार स्टोर चलाता है। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

नानी सोनी देवी का बक्सा चोरी कर नाना का दस्तावेज प्राप्त किया और नया एटीएम बनवा कर रुपए निकाला। चेहरे पर रूमाल बांध कर एटीएम से रुपए निकासी की। सीसीटीवी फुटेज को भी गुमराह कर अपने मामा राजकुमार रविदास से चेहरा मिलने की बात बता कर तीन दिनों तक मामा को थाने के लॉकअप में रखवाया। बाद में नानी ने ललाट से नाती व उसके दोस्त की पहचान की और रविवार को दोनों को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 18 अप्रैल 2018 को खाता धारक छोटू रविदास द्वारा सदर थाना में दर्ज कराए गए कांड संख्या 230/18 में एसबीआई शाखा हजारीबाग के शाखा प्रबंधक , कैशियर एवं ईचाक के डाक प्यून को आरोपी बनाया था। लेकिन उनका नाती ही आरोपी निकला। छोटू रविदास का अकाउंट एसबीआई मुख्य शाखा में है। उन्हें अप्रैल में पता चला कि उनका एटीएम रिजेक्ट हो गया है। वे 17 अप्रैल को बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उनके नाम पर दूसरा एटीएम के मांग से संबंधित आवेदन दिया गया। जिस पर नया एटीएम जारी कर दिया गया है। जिसे डाक द्वारा भेजा गया था। एटीएम को दीपक कुमार ने रिसीव किया। बताया गया कि खाते से उक्त रुपए की निकासी कई चरणों में नए एटीएम से कर ली गई है। उन्होंने जब शाखा प्रबंधक से कहा कि मैंने रुपए की निकासी नहीं की है। और ना ही एटीएम का डिमांड की है। वे 18 अप्रैल को सदर थाना पहुंचे और बैंक कर्मियों को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया। जब एटीएम का सीसीटीवी फुटेज निकाला गया तो पाया गया कि हर बार चेहरे पर रूमाल बांध कर रुपए की निकासी की गई है। सिर्फ ललाट व आंख देखकर चेहरा पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती थी। जब फोटो खाता धारक को पहचान कराने के लिए दिया गया तो भांजा ने नाना नानी को गुमराह किया और कहा कि ललाट राजकुमार मामा से मेल खाता है। ऐसे में पिता को भी बेटे पर संदेह हो गया। पुलिस ने राजकुमार रविदास को हिरासत में लेकर तीन दिनों तक पूछताछ किया पर परिणाम कुछ भी नहीं सामने आया। शनिवार को अचानक सभी परिवार खाना खा रहे थे और उसी फोटो को गौर से सभी देख रहे थे। तभी खाताधारक की प|ी पहचान करते हुए कहा कि मेरे नाती के साथ बराबर मेरे घर पर आने वाला उसका दोस्त का ललाट व आंख से मिलता है। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को खाता धारक के नाती पवन व उसके दोस्त सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई अभय सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं अब प्यून पुनाई निवासी परवीन देव से पूछताछ बाकी है कि उसने अपराधियों के सहयोग में किस तरह की भूमिका निभाई है। साथ ही निकासी किए गए रुपए की रिकवरी भी महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं...