हजारीबाग | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सामाजिक अनुभूतियों को जानने के लिए गांव तक पहुंचे। उनके साथ दिन का समय व्यतीत किया। ग्रामीण परिवेश के जीवन और उनके चुनौतियों को जानने का प्रयास किया। 15 से 23 मई तक देश स्तर पर अभाविप ने राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम चलाया है। इसी के तहत हजारीबाग के कार्यकर्ता दल बनाकर गांव पहुंच रहे हैं।