पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार ने विक्षिप्त को मारी टक्कर, रिम्स रेफर

कार ने विक्षिप्त को मारी टक्कर, रिम्स रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दारू | दारू जबरा पाण्डेय टोला में शनिवार की रात्रि 8.00 बजे अज्ञात ऑल्टो कार ने एक 27 वर्षीय विक्षिप्त युवक को अपनी चपेट में लेते हुए फरार हो गया। दुर्घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया उसके माथे में गंभीर चोट लगी है। उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल हजारीबाग भिजवाया और इस घटना की जानकारी सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी। रविवार की सुबह विधायक के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने सदर अस्पताल पहुंचकर विक्षिप्त युवक की समुचित इलाज करवाया और उसके खाने की व्यवस्था करवाई। डॉ. विजय शंकर ने घायल मरीज को रिम्स रांची ले जाने की सलाह दी। विक्षिप्त युवक गिद्दी रामगढ़ का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...