खतियानी परिवार की बैठक कालीबाड़ी रोड स्थित लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स में श्यामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में झारखंड में होने वाली बहालियों को लेकर चिंता व्यक्त की गई। कहा कि सरकार 11 जिलों के लिए नियोजन नीति में थर्ड एवं फोर्थ ग्रेड की नौकरी स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित कर रही है परंतु आरक्षण पाने के लिए खतियान की अनिवार्यता समाप्त किया गया है। इससे झारखंडियों को अपने अधिकार से वंचित कर कर चाेर दरवाजे से नियुक्ति की जाएगी। जबकि थर्ड एवं फोर्थ ग्रेड की नौकरी वंचित समाज के लिए होती है।
झारखंड प्रदेश की शिक्षा मंत्री पर छात्रों के बीच टैब वितरण की जगह प्लास्टिक का डब्बा बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि खतियानी परिवार सरकार से राजनीतिक सुचिता की अपेक्षा करता है। बैठक में पूर्व मंत्री सह संरक्षक देवदयाल कुशवाहा, मो हकीम, मुख्तार अंसारी, मो हंजला हाशमी, डाॅ. सी पी दांगी, तापेश्वर राम, बिन्दु देवी, सुलेखा देवी, बाबू भाई विद्रोही, देवधारी प्रसाद मेहता, महेश विश्वकर्मा, बीणा देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, रामावतार भगत, तुलसी राम कुशवाहा व अन्य उपस्थित थे।