झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से अवर प्रादेशिक नियोजनालय, हजारीबाग आईटीआई कैंपस में 24 मई को भर्ती कैंप सह करियर काउंसिलिंग का आयोजन होगा, जिसमें बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ये रिक्तियां निजी क्षेत्र की हैं, जिसमें भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु भाग लेने के संबंध में फिलहाल चार कंपनियों ने अपनी सहमति दी है। इस अवसर पर वहां सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा करियर काउंसिलिंग का भी आयोजन किया जाएगा, इसमें नामांकन एवं प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में करियर से संबंधित जानकारी दी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, हजारीबाग के सहायक निदेशक ने उक्त भर्ती कैम्प में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं उसकी एक छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ साक्षात्कार के लिए आने का आग्रह किया है।