पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेआईएफ में दिखेगा शार्ट फिल्म स्वच्छ भारत पीके यूथ

जेआईएफ में दिखेगा शार्ट फिल्म स्वच्छ भारत पीके यूथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | ओकनी हजारीबाग के प्रवीण कुमार की शॉर्ट फिल्म स्वच्छ भारत पीके यूथ को प्रथम झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2018 के लिए चयनित किया गया है। फिल्म का प्रदर्शन रांची में 25 से 27 मई के बीच जूरी के सदस्य और दर्शकों को दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्माण मां लक्ष्मी फिल्म टीवी इंटरनेशनल के बैनर के नीचे बनाई गई है। फिल्म को एनएफडीसी इंडिया ने भी पुरस्कृत किया है। निर्माता ओकनी निवासी प्रवीण कुमार अनुपम खेर के एक्टर प्रिपेयर्स इंस्टीट्यूट से कोर्स किया था। फिल्म के कलाकार हजारीबाग के हैं। इसमें युवा कलाकार प्रवीण, राज, जीनत परवीन, राशि प्रिया, दीपक झा, अभिषेक कुमार, पवन शर्मा, धर्मेंद और सुनील है।

खबरें और भी हैं...