पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि परब में झारखंड संस्कृति की प्रतीक नागपुरी नृत्य गीत की जीवंत प्रस्तुति

शनि परब में झारखंड संस्कृति की प्रतीक नागपुरी नृत्य-गीत की जीवंत प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झील कैफेटेरिया के सामने शनिवार की शाम को शनि-परब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राहुल डांस एकेडमी के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना के साथ की गई। उसके बाद प्रतिभानंद ने तू सुमिरन कर राधे-राधे पेश किया। कुमारी माही ने मोहे रंग दो लाल... प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

प्रतिभानंद द्वारा प्रस्तुत गजल, प्यार होता है किया जाता नहीं सनम..... को लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में नृत्य वाटिका डांस एकेडमी तथा राहुल डांस एकेडमी के कलाकारों की टीम ने झारखंड के संस्कृति के प्रतीक नागपुरी नृत्य की प्रस्तुति में अहम भूमिका निभाई और समा बांध दिया। वहीं माही, लक्ष्मी, सोनम, शालिनी, सलोनी, सीमा आदि की टीम ने राजस्थान के प्रसिद्ध घूमर पेश किया और दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम प्रस्तुति में ललन कुमार, राहुल कुमार, बंटी सिंह ने अहम योगदान दिया। मंच का संचालन संजय तिवारी ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर एसडीओ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झील परिसर के शांत वातावरण में सांस्कृतिक संध्या शनि परब का आयोजन सराहनीय पहल है। इससे स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। मंच मिलने से कलाकार अपनी प्रतिभा और निखार पाएंगे। मौके पर उपस्थित रही सदर एसडीएम की माताजी श्रीमती प्रमिला देवी ने कार्यक्रम प्रशंसा की। इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद, धर्मेंद्र सिंह, मनीत सिन्हा, मो शोएब सहित सैकड़ों कलाकार तथा कला प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...