झारखण्ड पुलिस अकादमी पीटीसी में रविवार को आनंद रोटरी ब्लड बैंक के द्वारा एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अकादमी के निदेशक टी कंडास्वामी ने फीता काट कर किया। मौके पर सर्जन डा प्रवीण नाथ व अकादमी के अधिकारी उपस्थित थे। अकादमी के अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों की उपस्थिति में रक्तदान की शुरुआत हुई जहां कुल 32 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया जिससे 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
मौके पर उपस्थित शहर के जाने माने सर्जन डॉ. प्रवीण नाथ ने बताया की मानवता के क्षेत्र में इससे बढ़कर कोई काम नहीं। डॉ. नाथ ने बताया की खून का कोई विकल्प नहीं है। यही वजह भी है की समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाने से कई लोगो की जान भी हर वर्ष चली जाती है । उन्होंने सभी से आग्रह किया की रक्तदान अवश्य करें ताकि इसका इस्तेमाल जान बचाने में किया जा सके। बैंक के डायरेक्टर गौतम नाथ शाहदेव ने बताया कि आज के इस रक्तदान शिविर मे कुल 32 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ । कर्मठता के साथ सभी का सहयोग मिला। मौके पर उपस्थित बैंक के नितेश तिवारी, समरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह ने अकादमी के अधिकारियों एवम जवानों व जिन्होंने आज के इस रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाया उनको धन्यवाद दिया।
इस मौके पर अकादमी के निदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक टी. कंडास्वामी, सहायक निदेशक (पुलिस उपाधीक्षक) ललन कुमार ठाकुर, मुख्य विधि अनुदेशक सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार राणा, सेवा निवृत्त परिचारी प्रवर नित्यानंद पाठक, पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी परिचारी प्रवर कन्हैया प्रसाद सिंह, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार, एडुटेंट (एसआईटी) बासुदेव तिवारी, नारायण सोरेन, राजीव कुमार, धनंजय सिंह, अभिनव आनंद, दीपक शरण, सुनील कुमार सिंह, रघुनाथ सुंडी, श्याम बाबू, ओम सरन, चंद्रशेखर यादव, मनोज तिर्की समेत सारे कर्मी उपस्थित थे।