हजारीबाग | होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र सिंदूर हजारीबाग में रविवार को गृहरक्षकों ने आम सभा किया। जहां कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। सभा की अध्यक्षता रामसेवक मेहता व संचालन श्याम सुंदर प्रसाद ने किया। बैठक में गृहरक्षकों के लिए संचालित लाभकारी योजनाओं पर अमल करने पर विचार हुआ। जहां कहा गया कि सभी गृहरक्षकों को बैंक द्वारा प्रतिमाह एक रुपया संग्रह करना है। यह भी बताया गया कि पीआईएल की भी सुविधा हम गृहरक्षकों को उपलब्ध है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ से अवगत कराते हुए बीमा कराने पर बल दिया गया। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 जून को होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र के परेड मैदान में योग दिवस मनाया जाएगा और 3 जून को 10 बजे दिन में इसी मैदान में बैठक होगी। आज के सभा में गृहरक्षक श्याम सुंदर प्रसाद, छत्रधारी प्रसाद मेहता, रघुवीर कुमार सिंह, देवा महतो, हरिलाल महतो, चंद्रशेखर पटेल, जगन्नाथ महतो, रामलाल प्रसाद,उपेंद्र प्रसाद मेहता शंकर राम समेत काफी संख्या में गृहरक्षक उपस्थित थे।