पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया है अमित शाह

संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया है अमित शाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा संविधान एवं कानून की धज्जियां उड़ाने का काम किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा कर्नाटक भाजपा इकाई के नेताओं ने शर्मनाक क्रियाकलाप को अंजाम दिया है। हालांकि इसमें वे सफल नहीं हो सके और 55 घंटों में ही उनकी सरकार गिर गई। नेताओं ने कहा कि न्यायालय पर भरोसा है। भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश कर खरीद फरोख्त का बाजार खोल दिया। अब जनता भाजपा और मोदी सरकार की झूठी दलीलों को समझ चुकी है। विचार व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक देव, यमुना यादव, बीसी मिश्रा, असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज कुमार गुप्ता, देव कुमार राज, राम किशोर सावंत, गुरुशरण सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, विकास यादव, कविता सिंह, निसार अहमद उर्फ भोला, डॉ स्वाति सिंह, दिलु उरांव, रवि सुंडी व दीपक पासवान सहित कई अन्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...