हजारीबाग | स्वच्छ भारत, सुंदर भारत स्वच्छता अभियान के तहत सचिव, रेड क्राॅस, हजारीबाग-सह-भारत स्काउट एवं गाइड के सभापति नीरज कुमार के मार्गदर्शन पर भारत स्काउट और गाइड के छात्र/छात्राओं एवं सदस्यों द्वारा पीडब्ल्यूडी चौक से डीवीसी सभागार तक सफाई अभियान चला कर सफाई की गई एवं उक्त अवसर पर राहगीरों एवं उपस्थित आमजनों से अपने आस-पास के क्षेत्रों में सफाई रखने का अपील किया गया। सफाई कार्यक्रम के अवसर पर भारत स्काउट और गाइड के विनय चौधरी, प्रवीण जायसवाल, उज्जवल आयकत, आशा रानी, राजीव उपाध्याय एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित होकर सफाई अभियान में सहयोग प्रदान किया गया।