हजारीबाग | हजारीबाग ताइक्वांडो संघ की बैठक जिला कार्यालय विष्णुपुरी में हुई। जिसकी अध्यक्षता सचिव उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया। बैठक में मई माह के अंत तक समर कैंप का आयोजन करने, जुलाई माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने समेत अन्य निर्णय लिए गए। बैठक में प्रशिक्षक संघ के सक्रिय सदस्य अनिल वर्मा, अंशु वर्मा, रितेश कुमार, अंकिता कुमारी, सोलीना पांडेय, शंभू सिंह, प्रभात भारती, नवनीत राज, अविनाश कुमार, रौशन चौहान, रोशनी सिंह, वर्षा सिंह, रिभा मेहता आदि मौजूद थे।