हजारीबाग | कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल हजारीबाग में बीडीएस अंतिम वर्ष की छात्रा नेहा सिंह ने अपनी पहली पुस्तक सौ दफे लिखकर लेखन के क्षेत्र में प्रवेश किया है। इनकी पुस्तक को 2018 का नेशनल बुक ऑनर अवार्ड मिला है। पुरुष मानसिकता पर चोट करनेवाली नेहा की पुस्तक में औरतों के विरुद्ध होनेवाले हिंसा को बताने का प्रयास किया गया है। सौ दफे का प्रमाेशन लाफ्टर चैलेंज फेम अहसान कुरैशी ने किया है। अापबीती शैली में लिखे गए पुस्तक में नेहा ने औरतों की सुरक्षा और सामाजिक ताना बाना पर सवाल खड़ा किया है। आइडिया प्रकाश ने छपी पुस्तक अमेजन, फ्लिपकार्ड पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है।