गुरुवार को संविधान के इतिहास में काला दिन माना जाएगा। कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी की संख्या होने के बावजूद भी सरकार बनाने का काम राज्यपाल वजुभाई वाला भाजपा को अवसर दे रहे हैं। कांग्रेसियों ने राज्यपाल के प्रति नाराजगी प्रकट की।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आपको स्वयं फैसला करना है कि यह देश पर शासन करने वाले लोग किस तरफ धकेल रहे हैं। जहां ना कानून व्यवस्था है ना महिलाओं के सुरक्षा। विकास के नाम पर लूट मची है। यह जनतंत्र के साथ मजाक नहीं तो क्या है सिर्फ मोदी जुमलेबाज प्रधानमंत्री हैं और आम जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जो घोर निंदनीय और अपराध है। भोली भाली जनता को ठगना और लूटना भारतीय जनता पार्टी के लोगों को छोड़कर संविधान में विश्वास आम जनता पर किए गए वादे जो आज तक पूरा नहीं कर सके हैं अब तो कार्यकाल भी इनका नहीं बच रहा है। लोगों ने कहा कि कांग्रेस के लोग आम जनता से आह्वान करते हैं कि देश को आर्थिक परेशानियों की ओर ले जा रहे हैं। उसे बचाने के लिए इन्हें अविलंब गद्दी से उतारना होगा। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करवाना पड़ेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जवाहर लाल, डॉ जमाल अहमद, देवराज कुशवाहा, मनोज गुप्ता, निसार अहमद उर्फ भोला, प्रकाश यादव, टिंकू यादव, सच्चिदानंद पाण्डेय, संजय गुप्ता, प्रदेश नेता विनोद सिंह, पंचम कुमार, शशिमोहन सिंह, इकराम उल हक, समेत कई अन्य मौजूद थे।