पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो नाबालिग घायल

मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो नाबालिग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरेडारी | टंडवा हजारीबाग रोड में लोय सुकवार के पास गुरुवार की शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना घटी। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार कराली टोला बेला निवासी प्रकाश तिवारी का पुत्र 16 वर्षीय शुभम कुमार तिवारी एवं राजू तिवारी का पुत्र 12 वर्षीय अंकुश कुमार तिवारी उर्फ सिटू गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन शुभम चला रहा था। दोनोंं को केरेडारी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनो टंडवा से अपना घर लौट रहे थे। लोय सुकवार के पास एक हाइवा ने उन्हें चकमा दे दिया। जिसके कारण दोनोंं गिर गए। दोनो को सिर में चोट आई है।

खबरें और भी हैं...