पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 एजेंडों में सर्वसम्मति से 14 पारित

16 एजेंडों में सर्वसम्मति से 14 पारित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद की बैठक गुरूवार को भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हो गई। लगातार चार घंटे चली मैराथन बैठक में जिले के सैकड़ों विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में 16 एजेंडों में 14 एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। वहीं सड़क बनाने वाली एचएसीएल कंपनी को काम समय पर पूरा नहीं करने, त्रुटिपूर्ण काम करने व लापरवाही बरतने के आरोप में ब्लैक लिस्टेड किया गया।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा सुशीला देवी, उपाध्यक्ष चंदन देवी, डीडीसी राजेश पाठक सहित जिले के जिला परिषद अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।

वित्तीय वर्ष 2017-18 में मॉडल प्राक्कलन के अनुरूप डाक बंगला निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए 36.00 लाख का आवंटन उपलब्ध कराया गया। बरही प्रखंड अंतर्गत मौजा करियातपुर में मार्केट कम्पलेक्स निर्माण के लिए परामर्शी नियुक्त करने संबंधी एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला परिषद में उपाध्यक्ष एवं जिला अभियंता को आवंटित बोलेरो वाहन को नीलामी करने एवं नए वाहन क्रय की स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा जिला परिषद बरही बस स्टैंड के चहारदीवारी निर्माण सहित कई प्रमुख विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कृषि, सहकारिता, पेयजल एवं स्वच्छता, भूमि संरक्षण सर्वे विभाग स्वास्थ्य विभाग, विद्युत व पथ निर्माण के अलावा कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

आरईओ का काम संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा गया। फॉरेस्ट विभाग रामगढ़ व विद्युत विभाग रामगढ़ के कोई भी पदाधिकारी व उनके प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए। जिले के 44 सरकारी तालाबों व उप निजी तालाबों के गहरीकरण का अनुमोदन बैठक में किया गया। कटकमदाग में खपरियांवा के दो तालाबों का जीर्णोद्धार करने की स्वीकृति दी गई। ईचाक के करियातपुर में जिला परिषद के पांच एकड़ जमीन जिस पर अतिक्रमण है उसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला परिषद सदस्य रामस्वरूप पासवान, किरण कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनिता सिंह, सुमित्रा देवी, रीना कुमारी, संजीव बेदिया, रवि सिंह, लखन लाल महतो, जयप्रकाश भाई पटेल, यशोदा देवी, सर्वेश कुमार सिंह व अग्रेशिया सांडी पूर्ति के अलावा कई सदस्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...