पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विषयवस्तु की व्याख्या में हम पीछे हो जाते हैं : प्रो. देशदीप शाहदेव

विषयवस्तु की व्याख्या में हम पीछे हो जाते हैं : प्रो. देशदीप शाहदेव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबाग | टीचिंग टू रिसर्च थ्रू इनोवेटिव एक्सपेरिमेंट विषय पर पीजी भौतिकी विभाग में आमंत्रित व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आईआईटी कानपुर के एक्स फेकल्टी प्रो. देशदीप शाहदेव थे। डॉ. शाहदेव ने कहा कि विषयों की पूरी जानकारी हम किताबों में पढ़ लेते हैं। उसे समझ लेते हैं। लेकिन उसे एक्जीक्यूट करने के लिए कहा जाय तो हम पीछे हट जाते हैं। एेसा एक्सपेरिमेंट के जरिए नहीं सीखने की वजह से होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा अवधारणाओं को रटकर अच्छे मार्क्स जरूर हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन व्यवहार में लाने में पीछे रह जाएंगे। हमें विषयों को खुद से एक्सपेरिमेंट कर सीखना चाहिए। लगभग दो घंटे चले व्याख्यान में प्रो शाहदेव ने विद्यार्थियों को शोध के लिए मोटिवेट किया। व्याख्यान में सेमेस्टर टू और सेमेस्टर चार के विद्यार्थी शामिल हुए। व्याख्यान में वीसी डॉ. रमेश शरण और प्रो वीसी डॉ कुनुल कंडीर भी शामिल हुई। व्याख्यान के प्रारंभ में हेड डॉ. आरएन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन छात्रा सुमिता और पदमा ने किया। आयोजन में डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. पी महतो, डॉ. गुप्ता, डॉ. अजय मुरारी की उपस्थिति थी।

खबरें और भी हैं...