पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तरंग ग्रुप एवं माइंड मंत्रा के समर कैंप का हुआ उद्घाटन

तरंग ग्रुप एवं माइंड मंत्रा के समर कैंप का हुआ उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरंग ग्रुप एवं माइंड मंत्रा ऐबकस हजारीबाग ने संयुक्त रूप से बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए 13 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया है।

इसका विधिवत उद्घाटन वार्ड छह एवं सात की वार्ड पार्षद निवेदिता रॉय एवं अनु अंजना के ने किया। बच्चों के बीच फल, मिठाइयां, बिस्किट और चॉकलेट का वितरण किया गया। समर कैंप में फिलहाल 30 बच्चे शामिल हैं। निदेशक सह सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि और जो भी बच्चे चाहें समर कैंप में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर तरंग ग्रुप के सचिव सह निर्देशक अमित कुमार गुप्ता, माइंड मंत्रा ऐबकस की निर्देशिका नीमा सहाय, बचपन स्कूल के अभिमन्यु यादव, बाबुल पांडेय के साथ साथ अभिमन्यु राव, आनंद, रवि, साहिल, अजित, कोमल, गारगी, सपना, सोन एवं बच्चों में गनीव सलूजा, एशना पाटौदी, श्रुति, साक्षी , गीरक, खुशी, श्रेयांश मललिक, विष्णु, एंटानियो, श्री, नवया, इशिता, आरुषि, प्रियंशी, अंशिकानिधि, प्रिया, शिखा, काजल, अनु, संजित, चंदन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...