हजारीबाग | पीजी टीचर्स एसोसिएशन विभावि की जनरल बॉडी मीटिंग विभावि परिसर में हुई। सदस्यों ने पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय के प्रति आभार ज्ञापित किया। डॉ. पांडेय ने शिक्षकों के एरियर और लंबित वेतन के मामले में शिक्षकों की मांग का समर्थन करते हुए जन वकालत किया था। सदस्यों लंबित एरियर, प्रोन्नति के साथ समय पर परीक्षा आैर रिजल्ट जैसे मुद्दों पर भी प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव पारित कर संघ का प्रतिनिधिमंडल वीसी डॉ. रमेश शरण से मिला । डॉ. शरण ने शिक्षकों की मांगों पर पूरी गंभीरता के साथ अमल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कमेटी बनाकर शिक्षकों की मांग और समस्याओं का डाक्युमेंटेंशन कर राज्य सरकार को भेजने की बात कही।