पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीआरपीएफ कैंप में योग शिविर का हुआ आयोजन

सीआरपीएफ कैंप में योग शिविर का हुआ आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआरपीएफ 22 बटालियन कैंप हजारीबाग में जवानों को शारीरिक, मानसिक रूप से और सुदृढ़ एवं तनाव मुक्त बनाने के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 22 बटालियन के कमांडेंट विष्णु गौतम, अजीत कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ. अनिल कुमार सीएमओ, विपिन कुमार सिंह उप कमाडेंट, हरीश कुमार सलहन सहा कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवान शामिल हो रहे है। शुरूआती मौके पर विष्णु गौतम कमाडेंट ने योग शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक प्राचीन कला है। जिसकी उत्पति भारत में लगभग 6000 साल पहले हुई थी। पहले समय में, लोग अपने दैनिक जीवन में योग और ध्यान, पूरे जीवनभर स्वस्थ और ताकतवर बने रहने के लिए किया करते थे। फिर भी इस भीड़ भरे व्यस्त वातावरण एवं कठिन ड्यूटी की व्यस्तता मे योग करना दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। योग बहुत ही सुरक्षित क्रिया है और किसी के भी द्वारा किसी भी समय की जा सकती है। शिविर में सीआरपीएफ 22 बटालियन के सभी अधिकारी व जवानों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...