पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तालाब गहरा करने एवं पुलिया निर्माण में अनियमितता का आरोप

तालाब गहरा करने एवं पुलिया निर्माण में अनियमितता का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरही | विजैया में बसरी गड्ढ़ा सार्वजनिक तालाब का गहरीकरण एवं पुलिया निर्माण कराया गया है। इसमें विजैया के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। इस बाबत ग्रामीणों ने लिखित आवेदन उपायुक्त हजारीबाग को देकर जांच की मांग की है। दिए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि तालाब गहरीकरण को लेकर सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है। जिसके कारण तालाब निर्माण से संबंधित जानकारी नहीं मिल पा रही है। निर्माण कर्ता कौन है। योजना का प्राक्कलन कितनी की है। इन सबकी जानकारी नहीं मिल रही है। गहरीकरण के समय कटाव मिट्टी को अव्यवस्थित तरीके से रख दिया गया है। समतल नहीं किया गया है। जिसके वजह से आवागमन में परेशानी हो रही है। पानी निकासी के लिए बनाया गया पुलिया भी गुणवत्तापूर्ण नहीं है।

पूरे मामले की जांच की मांग की गई है। आवेदन में जागेश्वर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, जीतन चौधरी, मुकेश शर्मा, महेंद्र यादव, कमलेश यादव, सुखदेव यादव, सहादत हुसैन, अजय यादव, जवाहरलाल यादव, विजय कुमार, महावीर कुमार, गुड़िया कुमारी, अनीता देवी, महावीर यादव, देवेन्द्र यादव, जिबलाल चौधरी, भोला चौधरी, निर्मल चौधरी, केशो महतो, रामेश्वर यादव, रोहित यादव, बिरेंद्र यादव, कैलाश यादव, इस्लाम अंसारी सहित कई लोगों का हस्ताक्षर हैं।

खबरें और भी हैं...