हजारीबाग | दिल्ली के तालकोटरा स्टेडियम में 26 एवं 27 मई को आयोजित ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हजारीबाग के 30 कराटेकारों का टीम रवाना हो गया। प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्य के कराटेकार भाग लेंगे। प्रतियोगिता विश्व कराटे संघ के कोच एवं जज हानसी प्रेमजीत सेन की देखरेख में होगी। रवाना होने वाली टीम में कोच सेंसाई उदय कुमार के अलावा प्रतिभागियों में विवेक कुमार, पप्पू कुमार, दिनेश टुडू, केसर राजा, विशाल किस्कू, आर्यन कुमार, रिंकू कुमार, ओएस राजा, मोहित कुजूर, शिव सागर, प्रियांशु शेखर, काजल कुमारी, सोनल पांडेय, शशी साहनी, कंचन कुमारी, रजनी कुमारी, निशा कुमारी, पूजा कुमारी, निशू पाठक, अंजली कुमारी, राजप्रिया, फौजिया परवीन समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।