हजारीबाग | गंगा बचाओ प्रकृति बचाओ पारमार्थिक न्यास का 50 सदस्यों का दल गंगा दशहरा का महोत्सव मनाने हजारीबाग से साहेबगंज को 22 मई को प्रात: 10.00 बजे प्रस्थान करेगी। गंगा दशहरा के अवसर पर 23 मई को गंगा घाट स्वच्छता अभियान एवं 24 मई को प्रात: 4.30 बजे गंगा महाआरती एवं प्रात: 5.30 से महाभोग वितरण का आयोजन होगा। यात्रा में न्यास के केन्द्रीय अध्यक्ष मिथलेश पांडेय, झारखंड प्रभारी ज्ञानदीप, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष नवीन चौबे, केन्द्रीय सदस्य लक्ष्मण पांडेय, भोटेल पांडेय, मोहन पांडेय, मनीष सिंह, मनीष यादव, आशुतोष सिंह, राहुल मेहता, संजीव मिश्रा, गंगू मेहता, सुमन, अनिल, मुरारी यादव, सुनील यादव, बिटु वर्मा, सुधीर पांडेय, विक्की, पप्पू, अनिल पांडेय, मिथिलेश यादव, शिवाजीत सिंह, बंटी जैन आदि शामिल हैं।