हजारीबाग | स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में रक्त अधिकोष भवन हजारीबाग में प्रभारी रक्त अधिकोष निर्मल जैन के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रेडक्रॉस सचिव नीरज कुमार, उप सचिव आशिष निधि, सदस्य राजन कुमार आदि उपस्थित थे। रक्तदान करने वालों में निर्मल जैन, दिलीप जैन, रोहित कुमार मांझी, पुष्कर कुमार, निलेश जैन, शंपा बालम, गौरव यादव, आकाश जैन, अंकित अग्रवाल ने रक्तदान किया। शिविर के सफल संचालन में रक्त अधिकोष के आर खैरी, मोकिम अख्तर, रेडक्रॉस के सनत कुमार सिन्हा, पवन कुमार आदि ने सराहनीय योगदान दिया।