हजारीबाग | हजारीबाग झील परिसर से रविवार की सुबह एक अपराधी स्कूटी चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार हो गया। अपराधी ईचाक बड़ा अखाड़ा निवासी सुधीर यादव है। लोहसिंघना पुलिस उसे गिरफ्त में लेकर सघन पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि सुबह में लोग वाहन खड़ी कर मार्निंग वाक कर रहे थे तभी सुधीर ने एक स्कूटी का लॉक खोल कर जैसे ही उस पर बैठ कर स्टार्ट किया लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।