पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षु जवान 95 हजार की ठगी का हुआ शिकार

प्रशिक्षु जवान 95 हजार की ठगी का हुआ शिकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएफ मेरू कैंप में प्रशिक्षण ले रहा जवान 95000 रुपए ठगी का शिकार हो गया। जवान मणिपुर निवासी बेनलाल पेका है। लॉटरी में 14 लाख निकलने की बात फोन पर बता कर अपराधी ने अपने खाते में उक्त रुपए डलवा लिया। इस संबंध में जवान ने गुरुवार को मुफ्फसिल थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

अहम बात यह रहा कि जिस वक्त वह ठग के विरुद्ध मामला दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन लिख रहा था उस वक्त भी उसके फोन पर मैसेज आया कि आपके नाम पर एक और लॉटरी निकला है जिसमें एलईडी है। इसके लिए खाता में छह हजार और डालना होगा। जवान ने आवेदन में उक्त मैसेज का भी उल्लेख कर दिया है। जवान ने बताया कि वह ऑन लाइन सामान कभी मंगवाया था। उसी कंपनी का हवाला देकर फोन करने वाला ने कहा कि आपने पूर्व में जो सामान ऑनलाइन मंगवाया था उसके बदले लॉटरी में 14 लाख रुपए निकला है।

यह रकम आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। लेकिन उक्त राशि प्राप्त करने के लिए पहले आपको एक लाख रुपए जमा करना होगा। उसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का दो अकाउंट नंबर भी लिखवा दिया और कहा कि इसी दोनों खाता में रकम डालना है।

रुपए डालने के बाद वह और रुपए डालने का दबाव बनाने लगा। जब इस बात को अपने दोस्तों के बीच रखा तब उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। बैंक से जब जानकारी लिया तो पता चला कि जिस खाता में ट्रांसफर कराया गया है वह बिहार के गया स्थित स्टेट बैंक का अकाउंट नंबर है।

खबरें और भी हैं...