हजारीबाग | गौतम बुद्ध टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मुकुंदगंज के प्रशिक्षुओं ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत झील परिसर में सफाई अभियान चलाया। परिसर और आस पास की जमीन की सफाई किया। कई ग्रुप में बंटकर प्रशिक्षुओं ने परिसर के पत्तों, प्लास्टिक और रैपर को जमा किया। उन्हें बोरों में भरकर एकत्र कर गड्ढे में डाल दिया। आयोजन ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत किया गया था। अभियान में व्याख्याता प्रमोद प्रसाद, बसुंधरा कुमारी, कुमारी अंजलि, सलोनी गुप्ता, डॉ पुष्पा कुमारी, एसएस मैती, अर्चना कुमारी, संदीप खलको, रचना कुमारी, महेश प्रसाद, जगेश्वर रजक, गुलशन कुमार, दिलीप कुमार सिंह शामिल थे।