पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए थाना प्रभारी देवेंद्र प्रसाद सिंह ने दिया योगदान

नए थाना प्रभारी देवेंद्र प्रसाद सिंह ने दिया योगदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटीझरिया | टाटीझरिया थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में 1980 बैच के दारोगा देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को योगदान दिया। उन्होंने बताया कि मैंने रामनवमी के समय में हजारीबाग में ज्वाइन किया है और टाटीझरिया थाना मेरे लिए पहला थाना है। इससे पूर्व ये देवघर जिला में मोहनपुर, मधुपुर, साइबर क्राइम थाना तथा गुमला जिला में चैनपुर, बसिया, भरनो, टाऊन थाना गुमला में थाना प्रभारी के पर कार्य कर चुके हैं। टाटीझरिया थाना में नए थाना प्रभारी के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि मैं जनता की समस्याओं को दूर करना, अपराधियों पर नियंत्रण रखना तथा कोयले की तस्करी पर बिल्कुल रोक लगाने के साथ-साथ कोयला तस्करों के विरुद्ध सख्ती से पेश आना मेरी प्राथमिकता सूची में है।

खबरें और भी हैं...