शौचालय की टंकी में गिरा एक मवेशी, निकाला
चरही | सीसीएल हजारीबाग एरिया के चरही कॉलोनी के शौचालय की टंकी में एक मवेशी गिर गया। आस-पास के कॉलोनी वासियों के घंटो मेहनत के बाद उक्त मवेशी को निकाला गया। ज्ञात हो कि सीसीएल हजारीबाग एरिया द्वारा हाल ही में पूरे सीसीएल के शौचालय तथा क्वार्टरों की सीएसआर फंड के तहत करोड़ों रुपए की लागत से मरम्मति कराई गई थी। बावजूद इसके अभी कुछ ही माह हुए है कि शौचालय की टंकी टूटने से एक मवेशी गिर गया।