घरों में नल के कनेक्शन के अलावा सार्वजनिक नलों के पानी पर निर्भर हैं लोग, नगर क्षेत्र में 5012 कनेक्शन
हजारीबाग नगर क्षेत्र में वैध रूप से 5012 घरों में पेयजल आपूर्ति का कनेक्शन है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों, स्लम एरिया में सार्वजनिक नल लगा है, जिन पर बड़ी आबादी रोजाना पानी के लिए निर्भर है। वाटर सप्लाई ठप रहने से इस बड़ी आबादी को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली नहीं रहने के कारण अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिनका खुद का बोरिंग है और उन बोरिंग में मोटर लगा रखा है मगर बिजली के अभाव में पानी की जरूरत पूरी करने में असमर्थ हैं।